सामान्य विज्ञान (General Science) Exam GK-Questions in Hindi Section-7

301. 'मिल्क ऑफ़ मैग्निशिया' क्या होता है? --- मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड  

302. निम्न में से कौन-सी अश्रु गैस है? --- क्लोरोपिक्रिन


303. निम्न में से कौन वायु को सबसे अधिक प्रदूषित करता है? --- कार्बन मोनोक्साइड  

304. कोई भी गैस निम्न स्थिति में आदर्श गैस के रूप में व्यवहार करती है? --- निम्न दाब और उच्च ताप  

305. निम्नलिखित में से किसमें एन्जाइम्स नहीं mपाए जाते हैं? --- विषाणु  

306. एडवर्ड जेनर ने किसकी खोज की थी? --- चेचक का टीका  

307. एड्स होने का क्या कारण है? --- T-4 mलिम्फोसाइट्स की कमी  

308. एड्स वायरस क्या होता है? --- एक सूची आर.एन.ए.  

309. शैवालों की कोशिका भित्ति किस पदार्थ की बनी होती है? --- सेल्यूलोज  

310. लाल सागर का लाल रंग निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण होता है? --- शैवाल  

311. गलगण्ड रोग से कुछ समुद्री खरपतवार खाने से बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें पाया जाता है --- -आयोडीन  

312. पेनीसिलीन की खोज किसने की थी? --- अलेक्ज़ेण्डर फ्लेमिंग ने  

313. लाइकेन निम्न में से किसके सूचक होते हैं? --- वायु प्रदूषण के  

314. कुनैन किससे प्राप्त होता है? --- सिनकोना से  

315. फूलगोभी का खाने योग्य भाग कौन- सा होता है? --- पुष्पक्रम  

316. सामान्यत: अंकुरण के लिए किसकी आवश्यकता नहीं होती है? --- प्रकाश  

317. 'तना काट' आमतौर पर किसके प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है? --- गन्ना  

318. नारियल का खाने योग्य भाग कौन-सा होता है? --- भ्रुणपोष  

319. आम के पौधे का वानस्पतिक नाम क्या है? --- मेन्जीफेरा इण्डिका  

320. निषेचन क्रिया क्या है? --- एक नर युग्मक का अण्डाणु से संयोजन  

321. संसार का सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है? --- रेफ्लेसिया  

322. जीवनचक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग कौन-सा है? --- पुष्प  

323. मानव शरीर में रक्त का शुद्धीकरण कहाँ पर होता है? --- वृक्क में  

324. सफ़ेद रक्त कण (W.B.C.) का मुख्य कार्य क्या है? --- रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण करना  

325. राजस्थान में ताँबे का विशाल भण्डार किस क्षेत्र में स्थित है? --- खेतड़ी क्षेत्र में  

326. भारत की प्रमुख धान्य फ़सल कौन-सी है? --- चावल  

327. पत्तियों के दो मुख्य कार्य होते हैं --- - प्रकाश संश्लेषण व वाष्पोत्सर्जन  

328. डॉक्टर, चित्रकार, शिल्पकार आदि के द्वारा उपयोग किये जाने वाले कैल्सियम सल्फ़ेट का लोकप्रिय 
नाम क्या है? --- प्लास्टर ऑफ़ पेरिस  

329. सोने के आभूषण बनाते समय उसमें कौन-सी धातु मिलायी जाती है? --- ताँबा  

330. निम्नलिखित में से सबसे भारी धातु कौन-सी है? --- ओस्मियम  

331. निम्न में से आग बुझाने वाली गैस कौन- सी है? --- कार्बन डाइऑक्साइड  

332. रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक होता है, क्योंकि पेड़ छोड़ते हैं --- -कार्बन डाइऑक्साइड  

333. मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में कौन-सा तत्व होता है --- -ऑक्सीजन  

334. टमाटर सॉस में पाया जाता है --- - ऐसीटिक अम्ल  

335. 'बायोलॉजी' के जन्मदाता के रूप में किसे जाना जाता है? --- अरस्तू  

336. किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है? --- मूंगफली  

337. कोशिका को एक निश्चित रूप कौन प्रदान करती है? --- कोशिका भित्ति  

338. पत्तियों को हरा रंग किसके द्वारा प्राप्त होता है? --- क्लोरोप्लास्ट  

339. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी संस्थान कहाँ स्थित है? --- नागपुर में  

340. 'भूरी क्रांति' किससे संबंधित है? --- उर्वरकों के उत्पाद से  

341. मादा पशुओं में बच्चे पैदा होते समय कौन- सा हॉर्मोन अधिक सक्रिय होता है? --- ऑक्सीटोसिन  

342. भारत का कौन-सा राज्य 'एशिया की अण्डे की टोकरी' के नाम से जाना जाता है? --- आन्ध्र प्रदेश  

343. "भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान" कहाँ स्थित है? --- बरेली  

344. 'लाल क्रांति' किससे संबंधित है? --- माँस उत्पादन से  

345. मुर्गियों की सबसे ख़तरनाक बीमारी कौन-सी है? --- रानीखेत  

346. दूध का घनत्व किस यंत्र की सहायता से ज्ञात किया जाता है? --- लैक्टोमीटर  

347. भारत में सर्वाधिक पशुधन किस राज्य में पाया जाता है? --- उत्तर प्रदेश  

348. निम्नलिखित में से किसके दूध में वसा की सर्वाधिक मात्रा पायी जाती है? --- रेण्डियर  

349. 'गरीबों की गाय' के नाम से किसे जाना जाता है? --- बकरी  

350. दुधारु गाय की मुख्य पहचान क्या होती है? --- अयन पूर्ण विकसित होता है।,दुग्ध नलिका उभरी रहती है।,दुग्ध नलिका टेढ़ी-मेढ़ी होती है।

No comments:

Post a Comment